गुजरात विधानसभा से पहले बीजेपी को डबल झटका लगा है। पहले नरेंद्र पटेल और अब निखिल सवानी ने पार्टी छोड़ दी है। ये दोनों नेता हार्दिक पटेल के बेहद करीबी हैं। इस नई हलचल के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव में नया मोड़ आ गया है। निखिल सवानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी में जाना उनका एक गलत फैसला था।