फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से जोड़ने वाले मार्ग को बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

डोमिनगढ़ से शहर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को बंद किए जाने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने सडक जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। सड़क पर गड्ढे की खुदाई शुरू होते ही कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल खुदाई का कार्य रुकवा दिया। बाद में ग्रामीणों ने स्वयं गड्ढे को मिट्टी से भर दिया, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे। . प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह मार्ग लगभग 20 गांवों के हजारों लोगों के लिए शहर तक पहुंचने का सबसे निकटतम और प्रमुख रास्ता है। यदि इस मार्ग को बंद किया गया तो लोगों को शहर पहुंचने के लिए लगभग 24 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जबकि वर्तमान में शहर की दूरी मात्र 500 मीटर रह जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य अंडरपास बरसात के समय पानी से भर जाते हैं, ऐसे में यही मार्ग लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें