सिख समाज द्वारा धर्मशाला बाजार में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिख संगत ने गुरु घर की परंपरा और सेवा भाव का परिचय देते हुए पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद बांटा। कार्यक्रम में सर्व धर्म समभाव और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।