बौलिया रेलवे कॉलोनी में लोगों के टहलने, खेलने और बैठने के लिए बनाया गया पार्क बदहाल है। पार्क में भैंसों के झुंड घुसकर हरियाली चर रहे हैं। इससे सुबह-शाम टहलने और सुकून के पल बिताने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के लिए बने इस पार्क में पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने और हरियाली बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।