नगर पंचायत के बिसरा में करीब पांच सौ वर्ष पुरानी उदासी परंपरा की एक कुटी है। वर्तमान में यहां बाबा निमिष दास सेवारत हैं। कुटी के आसपास अपनी जमीन है, जिस पर लगे बांस, फल, कटहल आदि से कुटी को आय प्राप्त होती है। जिससे मंदिर की देखरेख व भंडारे आदि का कार्यक्रम होता है।निमिष महाराज का आरोप है कि कुटी के पास कुछ अराजक तत्व हैं, जो कुटी के पास से बांस व फल आदि का उपभोग करते रहे थे। करीब दस वर्ष से मेरे आने के पश्चात मैंने उन्हें रोक दिया, जिससे वे नाराज हैं। कुटी के पीछे की जमीन पर भी उनका कब्जा है।