राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट रविवार को गोरखपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। शहर के प्रमुख केंद्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होते ही दोनों सेंटरों से अभ्यर्थियों का हुजूम बाहर निकला। पेपर को लेकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले।