हिंदी बाजार के सराफा बाजार में देसी शराब की दुकान से व्यापारी परेशान हैं। शहीद बंधु सिंह स्मारक पार्क में मल्टीप्लेक्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खुली है, जबकि अन्य दुकानों को खाली करा दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि उनके सोने-चांदी की दुकानें तोड़कर दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया, लेकिन शराब की दुकान को उसी निर्माणाधीन परिसर में संचालित किया जा रहा है।