चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा पुल के पास 22 वर्षीय युवक तथा युवती का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:20 बजे पहुंची। युवती के पास सल्फास की सीसी और दवा पड़ा था। एक स्कूटी भी मिली है, जिसकी चाबी पास में ही गिरी थी। घटनास्थल पर चिलुआताल पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहली नजर और मौके से मिले सामानों के आधार पर ये आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।