फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

जय नारायण पांडेय Updated Thu, 23 Jul 2026 04:05 PM IST

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन पूर्वांचल को जाम से राहत देने वाली सबसे बड़ी परियोजना अब जनता को समर्पित होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:00 बजे टीपीनगर से पैडलेगंज तक बने सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पैडलेगंज से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले वाहनों को अब देवरिया बाईपास, नहर रोड, रुस्तमपुर, महेवा और ट्रांसपोर्टनगर के जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। वाहन सीधे फ्लाईओवर से होते हुए ट्रांसपोर्टनगर के आगे उतरेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें