सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव के इमलीडीह खुर्द में मंगलवार दोपहर गैस सिलेंडर लीक होने से काशीनाथ के घर में आग लग गई। आग से घर का कुछ घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।