गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के बढ़नी गांव में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान बवाल हो गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही लेखपाल पैमाइश करने पहुंच गए और फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।