क्षेत्र के कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर अब ट्रक, ट्रेलर, डीसीएम सहित अन्य भारी वाहन से होकर नहीं गुजरेंगे। संबंधित स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, जाम की समस्या और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों को देखते यह फैसला लिया गया है। एसपी दिनेश कुमार पुरी ने सोमवार को गगहा थाना क्षेत्र के चवरिया बुजुर्ग में गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी कार्ययोजना साझा किया।