देवरिया के जिलाधिकारी द्वारा अमर्यादित व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल कर दिया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकाल डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दक्षिणी गेट से अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कचहरी रोड होते जिला पंचायत गेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, वहां शिव मंदिर चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।