गोरखपुर में जमकर क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। कोरोना काल में भी क्रिसमस को लेकर मसीही समाज के लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सभी कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए इस पर्व को धूमधाम से मनाया। क्रिसमस की खुशियां एक जनवरी तक मनाई जाएंगी। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के लिए घर, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और चर्चों को रंग-बिरंगी झालर, स्टार, जिंगल बेल, गोल्डन बॉल, गोल्डन लाइट झालर से सजाया गया है।