रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे और यहां अपने फैंस के साथ उन्होंने दिवाली मनाई। दोनों को यहां देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना न रहा। दोनों स्टार्स ने भी अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की। साथ ही दोनों ने दीए जलाकर सभी को मिलजुल कर दीवाली मानने की अपील की। इस मौके पर अनुष्का और रणबीर कपूर ने ऐ दिल है मुश्किल के ब्रेकअप सॉन्ग पर डांस भी किया।