हॉलीवुड एक्टर विन डीजल दीपिका पादुकोण के प्यार में गिरफ्त हो चुके है। अपने इस प्यार का इजहार उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया। दीपिका के साथ अपनी केमेस्ट्री और रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए विन डीज़ल ने कहा, "मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं और हमारे बीच काफी नेचुरल केमेस्ट्री है। उनके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बेहद खूबसूरत और यादगार है। दीपिका पादुकोण अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल के साथ काम कर रही हैं।