विद्या बालन को लोग बॉलीवुड की 'शेरनी' कहते हैं। पिछले 16 साल में उन्होंने हर फिल्म में अलग अलग किरदार निभाए लेकिन, उनकी एक तमन्ना अब भी बाकी है। इसका खुलासा करने के साथ ही अपनी पहली फिल्म 'परिणीता' से लेकर लेटेस्ट फिल्म 'शेरनी' तक की तमाम बातें, यादें और मुलाकातें विद्या बालन ने साझा की हैं, 'अमर उजाला' के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से 'शुक्ल पक्ष' के इस एपीसोड में।