शनिवार सुबह मिलिंद सोमन दिल्ली-नोएडा की सड़कों पर दौड़ लगाते हुए नजर आए। लेकिन मिलिंद इस बार अपने साथ एक संदेश लेकर आए थे। मिलिंद ने इंडिया गेट से ऐसे दो धावकों को हरी झंडी दिखाई जिनका उद्देश्य जीतना नहीं बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश देना है। भले ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की वजह से मॉर्निंग वॉक पर न जाने की एडवाइजरी जारी हो, लेकिन 51 साल के मिलिंद इन सब बातों की परवाह किए बगैरक लोगों को संदेश देने निकल पड़े।