जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी की रिलीज डेट एक बार फ़िर से टल गई है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करते हुए मेकर्स ने बयान जारी किया है। फिल्म निर्माता अमन गिल ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि ये फिल्म आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।"