फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ऋषि कपूर को मजाक पड़ा भारी

Sun, 27 Aug 2017 02:01 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, मुंबई

अक्सर अपने ट्वीट और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले ऋषि कपूर एक बार से विवादों में हैं। लेकिन इस बार उनके ट्वीट को लेकर उनकी मुसीबत बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल कुछ दिन पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में एक न्यूड बच्चा हेडफोन लगाए हुए था। लोगों ने इस ट्वीट का खूब मजाक उड़ाया। लेकिन एक एनजीओ ने इसे लेकर मुंबई पुलिस कमीश्नर और साइबर सेल को एक चिट्ठी लिखी। जिसके बाद ऋषि कपूर के खिलाफ मुंबई के बांद्रा में एफआईआर दर्ज हो गई। शिकायत दर्ज कराने वाली संस्था ने चिट्ठी में मांग की, कि इस बच्चे के फोटो शेयर करने के मामले में ऋषि कपूर पर POSCO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें