बिग बॉस में वीकेंड पर घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। सलमान खान ने जुबैर खान को खरी-खरी सुनाई तो जुबैर खान ने इसे दिल पर ले लिया। उन्होंने कथित तौर पर नींद की गोलियां खा ली थीं, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. इसके बाद जनता की वोट में वह शो से बाहर हो गए। लेकिन उन्हें सलमान खान की सीख नागवारा गुजरी और उन्होंने सलमान खान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।