मुंबई में नेहा धूपिया के बेबी शॉवर में सितारों का मेला देखने को मिला। नेहा के बेबी शॉवर में उनके बेस्ट फ्रेंड करन जौहर भी पहुंचे। सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा सहित ढेरों सितारे पहुंचे। सफेद रंग की ड्रेस में नेहा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।