नोटबंदी के बीच रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म "डियर जिंदगी" को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है। महज 22 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन साढ़े आठ करोड़ कमाए। फिल्म भारत में सिर्फ 1200 और विदेश में 600 स्क्रीन्स पर चल रही है। शुक्रवार को ही ‘डियर जिंदगी’ के साथ ‘मोह माया मनी’ भी रिलीज हुई। अमर उजाला टीम ने थिएटर पहुंचे लोगों से बात की तो पता चला कि किंग खान और आलिया भट्ट की ‘डियर जिंदगी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है जबकि, दूसरी तरफ नेहा धूपिया की फिल्म ‘मोह माया मनी’ ऑडियंस को अपने मोह में नहीं फंसा पाई।