सलमान खान की फिल्म रेस 3 का जादू दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर उतरने लगा है। फिल्म को 150 करोड़ कमाने के लिए दूसरे हफ्ते का इंतज़ार करना पड़ा और इससे फिल्म इंडस्ट्री में नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ये फिल्म भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन में 175 करोड़ के आगे जाने में हांफने लगी है। उधर, बार्क की लेटेस्ट रेटिंग में सलमान खान का टीवी शो दस का दम 20वीं पायदान पर खिसक गया है। सलमान की घटती लोकप्रियता के चलते सोनी टीवी अब इस शो का समय डेढ़ घंटे से घटाकर एक घंटे कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि शो को बीच में ही बंद करने की बातें भी मैनेजमेंट ने डिस्कस की हैं, हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।