सलमान खान एक ऐसे शख्स का नाम है, जिसका हाथ किसी पारसमणि से कम नहीं है। कम से कम बॉलीवुड में तो ये कहावत बरसों से मशहूर है। लेकिन दिक्कत ये है कि इस बार जो सोना सलमान के करीब आया है, उसे सलमान को कुंदन भी बनाना है और कैटरीना की नज़रों से भी बचाना है। मामला थोड़ा नहीं बहुत सारा फिल्मी है और यही है हमारा इस बार का सबसे बड़ा स्कूप।