श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर अपने रुटीन में वापस लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। जिसके लिए जाह्नवी खुद को बिजी रखने में लगी हैं। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग शुरू कर दी है और अब वो जिम के बाहर स्पोट की गईं हैं। वहीं जाह्नवी मां की मौत के सदमें से उभरने के लिए अपनी छोटी बहन का खुशी कपूर का भी पूरा साथ दे रहीं हैं।