टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए कवि कुमार आजाद का मंगलवार को मीरा रोड श्मसान गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई देने कई हस्तियां पहुंची। बता दें कि सोमवार दोपहर आजाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।