दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। धर्मेंद्र जहां एक तरफ अस्पताल से घर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके लाखों चाहने वाले दिन रात उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं। उनके घर के बाहर फैंस मौजूद हैं। एक ऐसा ही वीडियो आया है जिसमें धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ में पकड़कर एक शख्स रोते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के फैन्स की आंखों में उनके लिए प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा है।