फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News: शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन

Mon, 04 Dec 2017 07:33 PM IST
पंकज शुक्ल, अमर उजाला टीवी/ मुंबई

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता और अपनी खास मुस्कान के लिए अपने चाहने वालों के बीच मशहूर रहे मशहूर अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके भतीजे ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना हो गए हैं। 18 मार्च 1938 को कोलकाता में जन्मे शशि कपूर मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के शम्मी कपूर और राज कपूर के बाद तीसरे बेटे थे। ये वीडियो उस समय का है, जब भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया था। शशि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम राजनीतिक व फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार व उनके चाहने वालों के प्रति समवेदना प्रकट की है। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें