बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्म दिन है। महानायक 75 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अमर उजाला टीवी अपने दर्शकों के लिए लाया है, ‘अमिताभ बच्चन : 75 साल, 75 कहानियां’। इस सीरीज में हम आपको बच्चन साहब के कुछ किस्से बताएंगे, कुछ गाने सुनाएंगे, उनकी हीरी और हीरोइन्स के साथ बनी जोड़ियों को भी दिखाएंगे। ‘अमिताभ बच्चन : 75 साल, 75 कहानियां’ में देखिए, अमिताभ बच्चन की 10 ऐसी फिल्में जो रहीं लीक से हटकर। किसी फिल्म में अमिताभ बने वकील, तो किसी फिल्म में आधी से भी कम उम्र की लड़की के साथ किया रोमांस, तो कभी अंधों से करवा दी बैंक में डकैती।