फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाजार में नहीं नई एनसीईआरटी की किताबें, दुकानदार ने बताई वजह

सचिन सोनी Updated Fri, 04 Apr 2025 02:10 AM IST

झांसी में एक अप्रैल से स्कूल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है मगर किताबों की कई दुकानों पर एनसीईआरटी की किताबें ही नहीं है। जिन दुकानों पर एनसीईआरटी की किताबें मिल भी रही हैं तो वो भी आधी-अधूरी। किताबें न मिल पाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को शहर की किताबों की दुकानों पर एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर पड़ताल की। सदर बाजार की दुकान में कई कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं थीं। सीपरी बाजार में भी यही स्थिति देखने को मिली। जहां किताबें उपलब्ध थीं, तो वहां भी कुछ ही विषयों की। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें