उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव न्यू चौहानपुर स्थित एक मकान की रसोई से बरामद हुआ। शव बुरी तरह सड़ चुका था। फिलहाल न तो युवक की पहचान हो पाई और न ही यह पता चल पाया है कि उसकी हत्या कैसे की गई। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।