सीवर लाइन की बहाली के लिए शुरू कार्य के चलते नजफगढ़-उत्तम नगर मुख्य सड़क का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद है। इसकी वजह से लागू किया गया ट्रैफिक डाइवर्जन बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसकी वजह पुलिस या जल बोर्ड नहीं बल्कि कई चालक हैं जो निर्धारित बस में खाली सीट के बावजूद स्टॉप पर न तो सवारियां चढ़ा रहे हैं और न ही उतार रहे हैं।