दिल्ली के बवाना इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पिता, 10 साल के भांजे और एक पड़ोसी को घायल कर दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त 26 साल के रवि के रूप में हुई है। जबकि उसके पिता अनिल, भांजा और पड़ोसी पुनीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगवार की वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, वहीं जिला के पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि की बात कह रहे हैं।