फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ सावन कार्यक्रम, मालिनी अवस्थी की कजरी पर झूमे लोग

घिरी-घिरी आई बदरिया रे... हो बदरिया रे... एक तरफ राजधानी में रात से बरस रहे बदरा ने मौसम सुहाना किया, वहीं दूसरी तरफ कमानी ऑडिटोरियम में गायिका ने सावन की कजरी से लोगों को भिगोना शुरु कर दिया। कहते हैं मतवाले सावन में विरहिणी का दिल कांपता ही नहीं, झूमता भी है। जैसे सावन में प्रकृति शीतलता की चादर ओढ़ लेती है, वैसे ही पिया मिलन और प्रेम वियोग में स्त्री का मन भी व्याकुल हो उठता है। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने जैसे ही मधुर शुरुआत की दर्शक अपनी सीटों पर बैठे कजरी की मस्ती में झूमने लगे। इस कजरी में केवल सावन ही नहीं था, इसमें था सावन में पिया से वियोग, मिलन, भादों के प्रेम और खाली बरसात।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें