फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की बयार से शिवमय होने लगी दिल्ली, पहुंच रहे कांवड़िया

विकास कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST

सावन शुरू होते ही दिल्ली की फिजाओं में शिवभक्ति की सुगंध घुलने लगी है। राजधानी की सड़कों पर ‘बोल बम’ के जयकारों की गूंज सुनाई देनी शुरू हो गई है। भगवा वस्त्र पहने, कांधे पर कांवड़, हाथ में त्रिशूल, डमरू और भगवान शिव की तस्वीरों के साथ कांवड़ियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचने लगा है। दिल्ली की ओर आने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में हरियाणा और राजस्थान के कांवड़ियों की है। दिल्ली सरकार, सामाजिक संगठनों और धार्मिक समितियों ने कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। जीटी रोड, एनएच-24, गाजीपुर बॉर्डर, वजीराबाद रोड और नरेला रोड सहित प्रमुख रूटों पर भव्य शिविर सजाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार, सचल शौचालय, बिजली और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। सेवा में जुटे स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह पुण्य कमाने का अवसर है, जहां भक्तों की सेवा करके वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। शिविरों में दिन-रात सेवा चल रही है ताकि कांवड़ यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें