फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू लाइब्रेरी में हंगामा: छात्रों ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम उखाड़ा, सुरक्षाकर्मियों संग बहस

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। जेएनयू छात्र संघ के नेतृत्व में फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम को छात्रों ने उखाड़कर फेंक दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल है। वीडियो में छात्र सिस्टम की मशीनें को तोड़ते और उखाड़ते नजर आ रहे है। हालांकि इस बीच सुरक्षाकर्मी उन्हें ऐसा करने से रोकने में जुटे है। लेकिन इस पर छात्रों का कोई असर होता नहीं दिख रहा है। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी हो रही है। मगर, छात्र सिस्टम के एक-एक डिवाइस को तोड़कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। इस बीच लाल सलाम के नारे भी लगाए जा रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें