दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को डायलिसिस सुविधा का हब बनाने की तैयारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को डायलिसिस की मुफ्त सुविधा मिलेगी । अलग-अलग अस्पतालों में नई डायलिसिस मशीनें लगाने का काम जारी है। छह अस्पतालों में 150 नई डायलिसिस मशीन लगेंगी। वर्तमान में करीब दस सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा मिल रही। आइये वीडियो में जानते दिल्ली के किन अस्पतालों में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा और किनको मिलेगा लाभ।