फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर के अंगूठे में स्पाई कैमरा लगाकर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाता था पायलट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने महिलाओं की गुप्त रूप से अश्लील वीडियो बनाने वाले एक निजी एयरलाइन के पायलट सिविल लाइंस, आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी मोहित प्रियदर्शी (31) को गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार को किशनगढ़ गांव स्थित बाजार में एक युवती की अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी पैर के अंगूठे में लाइटर की साइज का छिपा हुआ कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से 30 से ज्यादा वीडियो बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें