राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने परिसर के चारों ओर पेरिमीटर वॉल (परिधि दीवार) को अभेद्य बनाने की योजना तैयार की है। इसको अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत निर्माण सामग्री से तैयार किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ को रोका जा सके। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश लगभग असंभव हो जाएगा। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी काफी सुविधा मिलेगी।