फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, स्कूलों के बाहर दिखी चहल-पहल, बच्चों में उत्साह

राजधानी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों के बाहर व सड़कों पर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। पहले दिन बच्चों में खुशी और अभिभावकों में उत्साह के साथ-साथ देर होने की हल्की घबराहट भी साफ झलकती दिखी। कोई अपने नन्हें बच्चे को गोद में उठाए जल्दी-जल्दी स्कूल की ओर बढ़ता नजर आया, तो कोई बच्चों का हाथ थामे तेज कदमों से चलता हुआ। वहीं, कई अभिभावक वाहनों से बच्चों को समय पर पहुंचाने की कोशिश में जुटे दिखे। स्कूल पहुंचाने के साथ-साथ अपने कार्यस्थल पर समय से पहुंचने की चिंता भी अभिभावकों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। वीडियो मध्य दिल्ली की हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें