फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कृष्णा नगर में दिनदहाड़े लूट, महिला पर हमला कर छीना सोने का कंगन; सीसीटीवी वीडियो

शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार सुबह बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने आई महिला पर बदमाशों ने हमला कर सोने का कंगन लूट लिया। विरोध करने पर हथियारबंद बदमाशों ने महिला के सिर पर पिस्टल की बट से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर मचाने पर बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में पीड़िता कनिका मेहता (41) को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए, वहां उनका उपचार हुआ। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए तीन टीमों का गठन कर सीसीटीवी से उनकी उनकी पहचान की जा रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कनिका अपने पति नितिन मेहता व अन्य परिजनों के साथ कृष्णा नगर के एच-ब्लॉक में रहती हैं। कनिका गृहिणी हैं। इनके पति का एलआईसी के अलावा प्रॉपर्टी का कारोबार है। मंगलवार सुबह करीब 7.00 बजे वह घर से छोटी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने के लिए स्कूटी से निकलीं। उनके साथ 11 साल की एक बेटी भी मौजूद थी। घर से करीब 100 दूर विजय चौक पर पहुंचने पर उन्होंने छोटी बेटी को बस में बिठा दिया। बड़ी बेटी उनके साथ थी। इस बीच अचानक बाइक सवार चार बदमाशों ने कनिका को रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर करीब दो तोले का कंगन उतारने के लिए कहा। विरोध किया तो बदमाश ने बेटी के सामने पिस्टल से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में कनिका लहूलुहान हो गईं। घायल होने के बाद आरोपियों ने जबरन उनका कंगन उतार दिया। इस बीच कनिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ हुई तो बदमाश गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बाद में खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों का कहना है कि यहां वारदात को अंजाम देने के बाद इन बदमाशों ने ऋषभ विहार में एक युवक को लूटने का प्रयास किया। कामयाब न होने पर आरोपी ऐसे ही फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिन बाइकों पर बदमाश सवार होकर आए थे, वह दोनों ही चोरी की थीं। अब पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रूट के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें