फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध विहार इलाके में देर रात झुग्गियों में लगी भीषण आग, सो रहे तीन लोगों की हुई मौत

बुद्ध विहार इलाके के मांगेराम पार्क में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग ने एक ही परिवार को खत्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मुजिबुर, उनकी 21 वर्षीय पत्नी मुनारा और उनकी दो साल की बेटी मोई मोना की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झुग्गी अंदर से बंद होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में फंस गया। आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी और देखते ही देखते पूरे प्लाट में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। मांगेराम पार्क क्षेत्र में करीब 400 गज के खाली प्लाट पर बनी पांच झुग्गियां इस आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन मुजिबुर का परिवार अंदर ही फंसा रह गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें