फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रसोई में फिर उठने लगा धुआं, सिलेंडर न मिलने से लोग मिट्टी के चूल्हे पर लौटे

राजधानी दिल्ली में गहराते एलपीजी संकट ने आम लोगों की रसोई की व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी है। गैस सिलेंडरों की किल्लत के कारण अब कई परिवारों को मजबूरी में फिर से पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में लोग लकड़ी, कोयले और मिट्टी के चूल्हों पर खाना बनाने लगे हैं। वर्षों बाद रसोई में चूल्हों का धुआं फिर से दिखाई देने लगा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई गैस केंद्रों पर सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। सुबह से ही एजेंसियों और वितरण केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें