जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सुरक्षा विभाग ने जमानत पर रिहा 14 छात्रों द्वारा जमानत की शर्तों के उल्लंघन को लेकर वसंत कुंज(नॉर्थ) एसएचओ को पत्र लिखा है। इस पत्र के अनुसार जमानत की शर्तों में से एक स्पष्ट शर्त यह है कि जमानत पर रिहा छात्र परिसर के अंदर या आसपास या कहीं और किसी भी सभा या विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे। साथ न ही उसका आयोजन और न ही उसका नेतृत्व करेंगे।