अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सर्जरी से संक्रमण के बचाव को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को पाठ पढ़ाया गया। इसके लिए अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से नर्सिंग कर्मियों, सर्जन और ओटी टेक्नीशियन के लिए बुधवार को शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।