फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली के मध्य जिला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो आरोपी जख्मी

दिल्ली के मध्य जिला के पटेल नगर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस आनंद पर्वत इलाके में सब इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। तड़के बदमाशों के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने की जानकारी मिली थी। दो संदिग्धों के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आनंद पर्वत निवासी अनीश और अविनाश के रूप में हुई है। बदमाशों पर हत्या सहित और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें