इयरफोन और हेडफोन का अधिक इस्तेमाल सुनने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। 40-45 वर्ष की उम्र के लोग भी कम सुनने की परेशानी लेकर आ रहे। ईयर फोन और हेडफोन का इस्तेमाल 60:60 से करे। यानि 60 फीसदी से आवाज को कम रखें और 60 मिनट से लगातार अधिक इस्तेमाल न करें। इस संबंध में एम्स दिल्ली ईएनटी विभाग की डाॅक्टर पूनम सागर ने जानकारी साझा की।