फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दिल्ली पुलिस, 37 दिन बाद परिवार से मिलवाया

मध्य प्रदेश की रहने वाली मानसिक अस्वस्थ एक गर्भवती महिला किसी तरह घूमते हुए दिल्ली पहुंच गई। सीमापुरी इलाके में एक सितंबर को महिला रोते हुए पुलिस को मिली। पूछताछ करने पर महिला बस अपना नाम और जिले का ही नाम बता पा रही थी। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कोर्ट के आदेश पर महिला को इहबास अस्पताल में भेज दिया गया। वहां महिला ने समय पूर्व एक बच्ची को जन्म भी दिया, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच पाई। पुलिस लगातार उसके परिवार की तलाश में जुटी रही। करीब 37 दिन बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई और आखिर उसके परिवार को ढूंढ ही लिया गया। मानसिक अस्वस्थ महिला ने अपने परिवार को पहचान लिया और बेहद खुश हुई। महिला के मिलने के बाद परिवार भी पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने महिला के परिवार को तलाश करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला का परिवार मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें