दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर में बुधवार दोपहर एसी में गैस भरने के दौरान अचानक एक तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया। हादसे में वहां काम कर रहा मैकेनिकल बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पास के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त मोहन लाल (42) के रूप में हुई है। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।